फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire caused by short circuit in factory in Gajraula

गजरौला में फैक्टरी में शार्टसर्किट से लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit in factory in Gajraula
गजरौला। हाईवे किनारे स्थित एक फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं फैक्टरी प्रबंधन ने सोमवार की सुबह नुकसान का आंकलन करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम हाईवे किनारे स्थित एएसपी सीलिंग प्रोडक्ट्स के पीछे वाले हिस्से में अचानक आग लगने पर धुआं उठता देख सुरक्षा अधिकारी ने फैक्टरी के प्रशासनिक प्रबंधक संजीव सिंह को सूचित किया। रविवार को फैक्टरी बंद होने के कारण वह अवकाश पर थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा के निर्देश पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। सोमवार की सुबह मौके पर जाकर जांच करेंगे। वहीं फैक्टरी अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की जानकारी उन्हें हुई है। क्षति का आंकलन सुबह को ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed