{"_id":"662ebd347499408fb60a1204","slug":"fire-broke-out-in-trees-fire-brigade-brought-it-under-control-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117778-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क किनारे खड़े पेड़ों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क किनारे खड़े पेड़ों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
अमरोहा। कताई मील के पास संदिग्ध हालत में सड़क किनारे झाड़ियों के बाद खड़े पेड़ों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को खेतों की तरफ फैलती देखकर लोग अचंभित रह गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
नौगांवा सादात थाना इलाके में गांव यहियापुर के पास स्थित कताई मील के निकट शनिवार की रात सड़क किनारे खड़ी सूखी झाड़ियों में आग लग गई। उसके बाद आग ने पेड़ों को चपेट में ले लिया। पहले आग नीचे पड़े और पत्तों में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियाें की टीम को बुला लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक जंगल से थोड़ा दूर ही खेतों में कई किसानों की गेहूं की पकी हुई फसल खड़ी थी। अगर दमकल की टीम जल्द मौके पर नही पहुंचती तो किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल सकती थी। गनीमत रही समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
डीएफओ एसपी ने बताया कि आग जंगल में नहीं लगी थी, सड़क किनारे खड़े पेड़ों के पत्तों में लगी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। वन विभाग के जंगल में आग लगने का कोई मामला नहीं हैं।
-- -- -- -- -