{"_id":"6609f2f9ad7fa462bd0cfb84","slug":"fire-broke-out-in-cotton-waste-factory-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-116371-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग
विज्ञापन
अमरोहा। संदिग्ध परिस्थितियों में कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। दमकल की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
अमरोहा नगर के दुर्गा कॉलोनी में कॉटन वेस्ट कारोबारी संजय गोयल का परिवार रहता है। सलेमपुर रोड स्थित मोती शाह कॉलोनी में उनका कॉटन वेस्ट कारखाना है। रविवार की सुबह अचानक कारखाने में आग लग गई। लोगों ने आग की लपटों को देखा तो उन्होंने मामले की जानकारी कारखाना मालिक संजय गोयल को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। दमकल की तीन गाड़ियों से पानी की बौछार की गई। इससे पहले आग बुझ पाती कारखाने में रखा कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। जबकि कारखाने की दीवारें और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई।
कारोबारी संजय गोयल ने अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है। वहीं फायर ऑफिसर अनुराग तोमर ने बताया कि कारखाने में आग बुझाने का कोई भी इंतजाम नहीं थे। आग कैसे लगी ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अग्निशमन यंत्र और कारखाने में पानी की मुकम्मल व्यवस्था क्यों नहीं की गई, इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।