{"_id":"662c3e3cf41be860c8074bc4","slug":"fire-breaks-out-in-dhaba-and-junk-shop-cylinders-burst-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117685-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ढाबे और कबाड़ की दुकान में लगी आग, फटे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ढाबे और कबाड़ की दुकान में लगी आग, फटे सिलिंडर
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। मतदान केंद्र से तीन सौ मीटर दूर स्थित एक ढाबे और कबाड़ की दुकान में आग लग गई। इस दौरान ढाबे में रखे तीन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एक घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा।
जोया में ब्लॉक से तीन सौ मीटर दूर पूर्व अध्यक्ष जाहिद हुसैन का लकड़ी का कारखाना है। कारखाने के अगले हिस्से में सड़क किनारे इकबाल नगर के रहने वाले शमसुद्दीन खाने का होटल और अजीज नगर के रहने वाले सदाकत अली कबाड़ की दुकान भी है। शुक्रवार को मतदान के दिन पूरा बाजार बंद था। लोकसभा चुनाव को लेकर लोग मतदान करने जा रहे थे। अचानक ही लकड़ी के गोदाम में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे निकली चिंगारी से आग गल गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। इसी बीच आग की लपटों ने खाने के होटल और कबाड़ की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इसी बीच एक-एक कर तीन सिलिंडरों के फटने से दहशत फैल गई। ब्लाक परिसर व प्राथमिक विद्यालय में चल रहे मतदान कार्मिकों के होश उड़ गए। वोट डालने आए लोग घटना स्थल की ओर दौड़ने लगे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पूर्व चेयरमैन ने आग लगने से लाखों का नुकसान बताया है।
-- --