Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire breaks out in a cosmetics warehouse in ZoyaFire breaks out in a cosmetics warehouse in Zoya

Amroha News: जोया में काॅस्मेटिक सामान के गोदाम में लगी आग

Tue, 02 Jun 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a cosmetics warehouse in ZoyaFire breaks out in a cosmetics warehouse in Zoya
जोया। सोलर पैनल के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से कास्मेटिक सामान के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों और अस्पताल के फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे में सरकारी अस्पताल के पास मोहल्ला इकबालनगर प्रथम निवासी मोहम्मद अकरम कास्मेटिक सामान के थोक कारोबारी हैं। मकान के भूतल पर उनकी दुकान है, जबकि पीछे परिवार रहता है। प्रथम तल पर कास्मेटिक सामान का गोदाम बना हुआ है और छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सोलर पैनल के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारियों ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

गोदाम से धुआं और लपटें उठती देख परिवार के लोग तुरंत बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने सरकारी अस्पताल में उपलब्ध फायर सिस्टम और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के मकानों और दुकानों तक आग फैलने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद दमकल विभाग का वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। हालांकि, तब तक अधिकांश आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया था। इसके बाद दमकल कर्मियों ने शेष आग को पूरी तरह बुझाया। गोदाम मालिक मोहम्मद अकरम ने बताया कि आग से कास्मेटिक सामान सहित अन्य सामग्री जल गई, जिससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed