Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire breaks out at a composite liquor shop due to a short circuit

Amroha News: शॉर्ट सर्किट से कंपोजिट शराब की दुकान में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a composite liquor shop due to a short circuit
हसनपुर। नगर के अतरासी अड्डा स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान में शनिवार मध्य रात्रि अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में दुकान में रखी नकदी और शराब जलकर राख हो गई, जिससे करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के अतरासी अड्डे पर अनुज्ञापी पूनम चौहान की कंपोजिट शराब की दुकान है। रोजाना की तरह शनिवार देर रात दस बजे दुकान बंद करके सेल्समैन अपने घर चले गए थे। मध्यरात्रि में दुकान बंद होने के बाद अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्रारंभिक जांच में दुकान के गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत की शराब जलने से कुल 25 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव ने भी मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि वायरिंग फॉल्ट के कारण दुकान में आग लगी है, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed