फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR will be filed against DJ operators for playing objectionable songs on Holi

Amroha News: होली पर अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाने पर डीजे संचालक-आयोजक होंगे जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR will be filed against DJ operators for playing objectionable songs on Holi
होली पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर डीजे संचालकों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

- जिलेभर में थाने स्तर पर आयोजित की जा रहीं डीजे संचालकों के साथ बैठक, कार्रवाई की नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। लोकसभा चुनाव को लेकर हर बिंदु पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने वाली पुलिस होली को लेकर भी सतर्क हो गई है। थाना स्तर पर डीजे संचालकों एवं बुकिंग करने वाले लोगों के साथ बैठक की जा रही हैं। होली के मौके पर अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाने पर कार्रवाई की नसीहत दी गई है।
पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए। कोई भी डीजे संचालक या कार्यक्रम आयोजक आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लील गीत-संगीत नहीं बजाएगा। अगर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि होली के मौके पर डीजे पर अश्लील या किसी राजनीतिक पार्टी के गाने नहीं बजेंगे। डीजे बजाने वाले शर्तों के अनुसार ही डीजे बजाएंगे। कोई भी व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन नहीं करेगा। इस दौरान डीजे और अन्य कार्यक्रमों की निगरानी में पुलिस मित्र लगाए गए हैं। होली पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से होना चाहिए। हर क्षेत्र में पुलिस मित्र लगाए जाएंगे जो डीजे के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक मैसेज, फोटो, कमेंट, बैनर, पोस्टर आदि अपलोड नहीं किए जा सकेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया इलेक्ट्रानिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था के खिलाफ कंटेंट अपलोड नहीं करेगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed