फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against three real brothers in the murder of a young man

युवक की हत्या में तीन सगे भाइयों पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three real brothers in the murder of a young man
परिजनों की गैरमौजूदगी में युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने न्यायालय से आदेश पर तीन सगे भाइयों पर एफआईआर दर्ज की है। तीनों आरोपी चार साल पहले हुई वादी के भाई की हत्या में भी नामजद हैं। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला देहात थानाक्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर का है। यहां पर हिम्मत सिंह का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि चार साल पहले गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान लालसिंह के बेटे महेंद्रपाल, बृजपाल और मनीराम ने उसके भाई करतार सिंह की हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। तभी से पूर्व प्रधान का परिवार रंजिश रखता है। तीनों आरोपी पीड़ित परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। आरोप है कि 3 मार्च 2022 की शाम छह बजे हिम्मत सिंह अपने भांजे की शादी समारोह में चकफाजलपुर कुंदरकी गए थे। इस दौरान उनका बेटा गुलशन नंदा घर पर अकेला था। तभी आरोपियों ने गुलशन नंदा को घर में अकेला पाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पंखे के सहारे फंदे पर लटका दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे, तभी उनके मृतक भाई करतार सिंह की पत्नी कविता ने एक आरोपी को देख लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। दो बार पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों के साथ हमसाज होने का आरोप लगाया। इसके बाद मृतक के पिता हिम्मत सिंह ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार रगाणा ने बताया कि एसीजेएम के आदेश पर पूर्व प्रधान के बेटे महेंद्रपाल, बृजपाल और मनीराम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपी चार साल पहले हुई हत्या में भी नामजद है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान में दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed