फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against seven people including husband in murder of married woman

विवाहिता की हत्या में पति समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven people including husband in murder of married woman
विवाहिता की हत्या में पति समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। दहेज के लिए जहर देकर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव बंबूगढ़ निवासी संगीता देवी की शादी अंबरपुर उर्फ उमरपुर निवासी सुखवीर सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले संगीता को दहेत के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। विरोध करने पर पति व अन्य ससुराल वाले संगीता का उत्पीड़न करते थे। सोमवार को अचानक संगीत की तबियत बिगड़ गई। लिहाजा ससुराल वालों ने उसे जोया रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी सूचना ससुराल वालों ने संगीता के मायके वालों को दी। बुधवार को अस्पताल में संगीता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। लेकिन रिपोर्ट रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका संगीता के भाई कुलदीप की तहरीर पर पति सुखवीर सिंह, सास रामकली, जेठ कुलवंत, जेठानी आशा, ननद सोनी, पुसिया व रेखा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतका की ननद सोनी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती रायबरेली जनपद में है। संगीता के मायके वालों ने थाना पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed