फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against seven people, including a female teacher, for fraud involving the position of principal.FIR registered against seven people, including a female teacher, for fraud involving the position of principal.

Amroha News: प्रधानाचार्य बनकर धोखाधड़ी का आरोप, शिक्षिका समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven people, including a female teacher, for fraud involving the position of principal.FIR registered against seven people, including a female teacher, for fraud involving the position of principal.
डिडौली (अमरोहा)। मेरठ के एक युवक की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से राजकीय इंटर कॉलेज की एक प्रवक्ता समेत सात लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, रुपये हड़पने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डिडौली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ के विकास नगर नई बस्ती लल्लापुर निवासी विवेक कुमार का आरोप है कि मार्च 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से कंचन नामक महिला से परिचय हुआ। उसने खुद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बुढ़नपुर की अध्यापिका और बाद में राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा की प्रधानाचार्य बताया। विश्वास दिलाने के लिए प्रधानाचार्य के नाम और हस्ताक्षर वाला लेटरहेड भी भेजा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद महिला ने विवेक के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाया और विभिन्न बहानों से लाखों रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि कंचन प्रधानाचार्य नहीं, बल्कि प्रवक्ता है। विवेक का आरोप है कि कंचन ने अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसा देकर धन वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ने डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि चार मई को बयान दर्ज कराने के लिए कॉलेज बुलाए जाने पर कॉलेज के बाहर आरोपियों ने मारपीट की और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शिक्षिका कंचन, बीना राजपूत, धर्मपाल सिंह, सुनीता चौधरी, अलीशा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed