{"_id":"62532f8691e4e918b75b8351","slug":"fir-on-two-persons-jpnagar-news-mbd4243362143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लाख की जैकेट लेकर ट्रक लापता, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लाख की जैकेट लेकर ट्रक लापता, दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नौगांवा से छह माह पूर्व करीब बीस लाख की कीमत की जैकेट लेकर गाजियाबाद के लिए निकला ट्रक लापता हो गया। इस मामले में अदालत के आदेश पर नौगांवा थाने में ट्रक को गायब कराने में मिलीभगत करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नौगांवा सादात निवासी मोहम्मद आशिक एफके गारमेंट्स का मालिक है। यहां पर ऑर्डर पर जैकेट तैयार होते हैं। मोहम्मद आशिक ने बताया कि करीब छह माह पूर्व प्राइम टाइम कारगो मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के पटना ब्रांच प्रभारी राजीव रंजन ने जैकेट का ऑर्डर दिया था और यूपी ब्रांच के राजेश शर्मा ने माल लाने के लिए गाड़ी भेजी थी। करीब बीस लाख रुपये कीमत का मॉल ट्रक में भरकर नौगांवा से गाजियाबाद के लिए भेजा गया था। लेकिन, माल बताए गए पते पर नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । इस संबंध में राजीव रंजन एवं राजेश शर्मा से भी पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। उन्होंने शक जाहिर किया कि राजीव रंजन एवं राजेश शर्मा ने ट्रक चालक के साथ मिलकर माल को गायब करा दिया है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश थाना पुलिस को दिए। पुलिस ने आदेश मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छानबीन शुरू कर दी गई है।