फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR on seven including husband in triple talaq and attempt to murder

तीन तलाक और हत्या की कोशिश में पति समेत सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
FIR on seven including husband in triple talaq and attempt to murder
रजबपुर(अमरोहा)। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में कार के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में कांठ थानाक्षेत्र के उमरी कलां निवासी नाजिर हसन की बेटी तबस्सुम परवीन की शादी बीस महीने पहले अतरासी कलां निवासी शाने अली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार की मांग करते थे। विवाहिता की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि 26 जून की दोपहर ससुराल वालों ने धारदार छुरी और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। पति शाने अली ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। हमला कर पीटने से वह बेहोश हो गई तो सभी कमरे में बंद करके चले गए। होश आने पर विवाहिता ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर उसके भाई ने डायल 112 पर रिंग करके पुलिस को बुला लिया और विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति से शाने अली, ससुर अमीनुद्दीन, सास मतीना खातून, जेठ बच्चन, संजू, नंदोई अरमान और फरमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed