{"_id":"60c508998ebc3e58b25f17bb","slug":"fir-on-four-persons-jpnagar-news-mbd392033783","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत चार पर एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा। दस लाख रुपये के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। पति सऊदी अरब के जद्दा शहर में एक एग्जीक्यूटिव शेख है, घर आने पर उसने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति से सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुल्लाना निवासी हुमैरा बेगम की शादी 5 नवंबर 2012 को दानिश अहमद निवासी प्रताप खंड झिलमिल कॉलोनी विश्वकर्मा नगर विवेक विहार दिल्ली के साथ हुई थी। उसके बाद विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप के मुताबिक शादी के कुछ सालों बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। पति सऊदी अरब के जद्दा शहर में एक एग्जीक्यूटिव शेख है, लेकिन वह पीड़िता को खर्च नहीं भेजता था। दो फरवरी 2021 को दस लाख रुपये की मांग करते हुए पति अपने परिजनों के साथ हुमैरा बेगम को उसके मायके में छोड़ गए। 29 मार्च की शाम पति अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। 10 लाख रुपये की व्यवस्था करने के बारे में पूछा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। तभी पति दानिश ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। बाद में आरोपी ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने शिकायत कोतवाली पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता ने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति दानिश अहमद, सास नवाब बेगम, ननंद नौशाबा और जेवर आमिर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।