फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on four persons

दामाद से मारपीट में ससुर समेत चार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
fir on four persons
अमरोहा। घर में घुसकर दामाद के साथ मारपीट करने में ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों परिवारों के बीच मतभेद चल रहे हैं, जिसका एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर गांव की है। यहां पर किसान मदन सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहित कुमार की शादी दो साल पहले मुरादाबाद की लाकड़ी फाजलपुर निवासी रीनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे। लिहाजा विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर एक मुकदमा लिखवा दिया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप के मुताबिक, 20 अप्रैल को रोहित के ससुर हरपाल सिंह अन्य दो लोगों के साथ घर में घुस आए और बेवजह दामाद मोहित और उसकी मां पुष्पा देवी के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। घर का सारा सामान तोड़ दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोपियों ने जाते समय विवाहिता को घर नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर ससुर हरपाल सिंह, राजपाल सिंह, दीपक और सूचित के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed