फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on four persons in firing issue

फायरिंग प्रकरण में सिपाही के पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट, एक आरोपी का चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
fir on four persons in firing issue
गजरौला (अमरोहा)। क्रिकेट खेल रहे युवक पर इंस्ट्राग्राम पर टिप्पणी को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते अपने तीन साथियों के साथ तमंचा तानने और फायर झोंकने के प्रकरण में सिपाही के पुत्र समेत चार के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने भीड़ द्वारा पकड़े गए एक आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी वशिष्ठ शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो दिन पूर्व उसकी अमनदीप सरदार और आशीष से इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट डालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को वह बस्ती रोड पर मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। वहां आए अमनदीप सरदार, आशीष, इंद्रपाल और उनके एक साथी ने मिलकर उसकी पिटाई की। इसी दौरान आशीष ने तमंचा निकालर उसके माथे पर सटा दिया और फायर कर दिया। घबराहट में वशिष्ठ नीचे गिर गया और फायर मिस हो गया। इसके बाद शोरशराबा होने पर वहीं क्रिकेट खेल रहे प्रियांशु,सुमित,हर्ष आदि के साथ ही व्यापारियों ने इंद्रपाल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि शेष तीनों फरार हो गए। एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमनदीप सरदार निवासी चामुंडा रोड बस्ती, आशीष निवासी गांव सलारपुर, इंद्रपाल सिंह निवासी गांव लुहारी भूड़ कोतवाली हसनपुर और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 323 एवं 307 में रिपोर्ट दर्ज कर इंद्रपाल सिंह का चालान कर दिया। शेष तीनों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि एक आरोपी युवक के पिता पुलिस विभाग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed