फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR on filmmaker Rahul Dutta and his father Praveen Dutta in Amroha

Amroha: फिल्म निर्माता राहुल दत्ता और उनके पिता प्रवीण दत्ता पर एफआईआर, युवक ने धोखाधड़ी के लगाए आरोप

Fri, 19 May 2023 09:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 May 2023 09:38 AM IST
सार

युवक ने राहुल दत्ता पर 18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर नौगांवा सादात पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIR on filmmaker Rahul Dutta and his father Praveen Dutta in Amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात के युवक ने फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर फिल्म निर्माता राहुल दत्ता और उनके पिता प्रवीण दत्ता पर 18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर नौगांवा सादात पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि कमालपुरी माफी गांव में किसान जयदेव शर्मा का परिवार रहता है। उनके बेटे अभिनव शर्मा पिछले चार सालों से फरीदाबाद के रहने वाले मनोज शर्मा के साथ काम करते हैं। आरोप है कि मार्च 2022 को दोस्त मनोज शर्मा के माध्यम से अभिनव शर्मा की मुलाकात फिल्म निर्माता राहुल दत्ता निवासी 101 पाम आइलैंड 8 रायल पाम गोरेगांव ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र से हुई। 

विज्ञापन

इस दौरान राहुल दत्ता ने खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताया और कहा कि वह कलर ब्लाइंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी चलाते हैं जो एक प्रोडक्शन हाउस है। आरोप है कि इस दौरान राहुल दत्ता ने फिल्म में काम दिलाने का भरोसा दिया और झांसे में लेकर 8 लाख रुपये ले लिए। जबकि राहुल दत्ता के पिता प्रवीण दत्ता ने 7 लाख ले लिए। दोनों ने अलग-अलग तारीखों में रुपये लिए। इसके बाद भी किसी फिल्म में काम नहीं दिलाया। बार बार कहने पर राहुल दत्ता लगातार फिल्म की स्क्रिप्ट अभिनव शर्मा के व्हाट्सएप पर भेजकर ऑडिशन की तैयारी कराते रहे।

विज्ञापन

इसके बाद अभिनव शर्मा ने अपने दोस्त मनोज शर्मा व अजय शर्मा के माध्यम से फिल्म निर्माता राहुल शर्मा पर दवाब बनाया तो राहुल दत्ता जनवरी 2023 में घर आए और एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करा लिए। साथ ही दो लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद 8 फरवरी और 25 फरवरी को अमरोहा आकर फिल्म में खर्चे के नाम पर 4 लाख रुपये लिए। इसके बाद भी आरोपियों ने न तो फिल्म में काम दिलाया और न रुपये वापस किए।

विज्ञापन

आरोप है कि अभिनव शर्मा ने 14 अप्रैल 2023 को फोन करके अपने रुपये मांगे तो राहुल दत्ता और उसके पिता प्रवीण दत्ता ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत नौगांवा सादात थाने में की। जिसके आधार पर फिल्म निर्माता राहुल दत्ता और उसके पिता प्रवीण दत्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed