फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR lodged against two private doctors for raping a woman

Amroha News: महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो निजी चिकित्सकों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two private doctors for raping a woman
जोया। महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो निजी चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

ये मामला कस्बे से जुड़ा है। यहां के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला का आरोप है कि अमरोहा रोड पर एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. बिलाल से उसकी जान- पहचान थी। वह अस्पताल में मरीज लेकर जाती थी। इसी जान पहचान का लाभ उठाकर 12 जून को डॉ. बिलाल ने अपने अस्पताल में उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने साथी गजरौला के डॉ. फरियाद के यहां स्टाफ नर्स के रूप में काम के लिए भेजा। वहां डॉ. फरियाद ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दोनों चिकित्सकों ने फैसले का दबाव बनाया। इन्कार करने पर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। कोतवाली डिडौली प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि दोनों आरोपी निजी चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed