फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR lodged against four persons including two persons from Uttarakhand for fraud

Amroha News: धोखाधड़ी में उत्तराखंड के दो लोगों में समेत चार पर एफआईआर

Fri, 11 Apr 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four persons including two persons from Uttarakhand for fraud
डिडौली (अमरोहा)। फर्जी तरीके से बैनामा कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने में पुलिस ने उत्तराखंड के दो लोगों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी मोहम्मद राशिद कुरैशी एडवोकेट का परिवार रहता है। आरोप है कि उनके पिता ने डिडौली में 15 जुलाई 1985 को एक जमीन खरीदी थी। जिसकी चहारदीवारी कराकर गेट लगा दिया था। साथ ही उक्त जमीन को सिंडिकेट बैंक को किराए पर दे दिया और 2014 तक उनके पास रही। इसके बाद मोहम्मद राशिद कुरैशी एडवोकेट और उनके भाई फैज आलम कुरेशी के बीच जमीन का कोर्ट से बंटवारा हुआ। तभी से दोनों भाई अपनी जमीन पर काबिज हैं।
विज्ञापन

जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद से नौशे अली और उनके परिवार का जमीन से कोई ताल्लुक नहीं था। नौशे अली, मुशर्रफ अली, अंगूरी बेगम ने सारी संपत्ति बेचकर खरीदने वालों का कब्जा कर दिया था। लेकिन, मुशर्रफ अली की पत्नी खुशबू ने उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर में दूधिया नगर रुद्रपुर के रहने वाले इस्लामुद्दीन, यही के नई बस्ती खेड़ा रुद्रपुर के रहने वाले मोहम्मद फरीद अहमद, रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी गुलामुद्दीन ने एक फर्जी बैनामा किया और पहले से बची हुई जमीन को खुशबू ने अपनी बताते हुए बैनामा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, जमीन के बैनामे में दर्शी गई चौहद्दी में मोहम्मद राशिद कुरैशी एडवोकेट की संपत्ति का फोटो लगाया गया है। हकीकत पता चलने पर मोहम्मद राशिद कुरैशी एडवोकेट ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि 22 फरवरी 2025 को सभी लोग अवैध वसूली और कब्जा करने के उद्देश्य से जमीन पर आ गए। आरोपियों ने जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की धमकी दी। पीड़ित मोहम्मद राशिद कुरैशी एडवोकेट ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में खुशबू, इस्लामुद्दीन, गुलामुद्दीन और मोहम्मद फरीद अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article