फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR lodged against four people for vandalising BJP leader's house

Amroha News: भाजपा नेता के घर में तोड़फोड़ करने में चार पर एफआईआर

Mon, 16 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four people for vandalising BJP leader's house
अमरोहा।
विज्ञापन

पारिवारिक रंजिश के चलते दबंगों ने शनिवार रात भाजपा नेता के घर हमला कर सामान तोड़फोड़ दिया। विरोध करने पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां एक भाजपा नेता का परिवार रहता है। वह राष्ट्रीय स्तरीय के एक मजदूर संगठन के पदाधिकारी भी हैं। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता की अपने साले के बेटों से रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई विवाद हो चुका है। घटना शनिवार करीब 10 बजे की है। भाजपा नेता की पत्नी का आरोप है कि दो सगे भाई अब्दुल समद और मोहम्मद असद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बैठक के रास्ते घर में घुस आए।
विज्ञापन

आते ही घर का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शोर पर माेहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अब्दुल समद और मोहम्मद असद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed