{"_id":"5f5bc1c08ebc3e368d117f0f","slug":"fir-jpnagar-news-mbd362313813","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी कर्मी सहित तीन पर दुष्कर्म की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी कर्मी सहित तीन पर दुष्कर्म की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर(अमरोहा)। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में रजबपुर पुलिस ने पीएसी कर्मी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी ने बिजनौर निवासी पीएसी कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की बहन की शादी उसके गांव में हुई है। पीएसी का जवान अपनी बहन के घर आता था। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। 13 जून को उसने गांव के बाहर जंगल में बुलाकर दुष्कर्म किया। उसके दो दोस्तों ने अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिन तक दोनों के बीच मिलने जुलने का सिलसिला जारी रहा। लेकिन, बाद में वह शादी से इंकार करने लगा। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इस दौरान जवान मथुरा ट्रेनिंग कर रहा था। युवती के परिजन मथुरा पहुंचे तो आरोपी उच्चधिकारियों के सामने ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शादी करने के लिए राजी हो गया। वर्तमान में जवान की तैनाती मुरादाबाद स्थित 24वीं वाहिनी में है। लेकिन, वह शादी से इंकार कर रहा है। गुरुवार को पीड़िता ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित उसके दो दोस्त प्रदुम और कवि निवासी फीना थाना चांदपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।