{"_id":"625478ab36b2e06397634960","slug":"fir-against-three-brothers-jpnagar-news-mbd424442341","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण में तीन सगे भाइयों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण में तीन सगे भाइयों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के अपहरण में तीन सगे भाइयों पर एफआईआर
सैदनगली (अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी करने के इरादे से तीन सगे भाइयों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता पर भी शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर किशोरी को छोड़कर तीनों फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहे किशोरी के पिता के साथ आरोपितों ने मारपीट की, जाति सूचक शब्द कहे। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह मामला सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां अलग-अलग बिरादरी के दो परिवार रहते हैं। एक परिवार का आरोप है कि नौ अप्रैल की रात गांव के ही रहने वाले तीन सगे भाइयों ने उनकी 17 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपितों ने किशोरी के पिता पर शादी के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी किशोरी को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि जब पीड़ित पिता घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहा था, तो तीनों भाइयों ने घेर कर उससे मारपीट की, जाति सूचक शब्दों के बेइज्जत किया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ किशोरी का अपहरण करने और एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।