फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against the driver of the hospital in the viral video of taking bribe from internship candidates

इंटर्नशिप अभ्यर्थियों से रिश्वत लेने की वीडियो वायरल प्रकरण में रहरा अस्पताल के चालक पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
FIR against the driver of the hospital in the viral video of taking bribe from internship candidates
अमरोहा। पिछले दिन पहले सीएमओ ऑफिस में इंटर्नशिप अभ्यर्थियों से रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने रहरा अस्पताल के संविदा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय के डाटा ऑपरेटर ने दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से सीएमओ कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति रुपये गिनता दिखाई दे रहा है। आरोप है की विभाग में इंटरर्नशिप के अभ्यर्थियों से रिश्वत मांगी गई थी। लेकिन प्रकरण में शनिवार को नया मोड़ आ गया। सीएमओ कार्यालय में तैनात संविदा डाटा ऑपरेटर मनोज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि वह गुरुवार को कार्यालय में विभागीय काम निपटा रहा था। तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में वाहन चालक के पद पर तैनात प्रदीप कुमार कार्यालय में आया और कहा कि मैं इंटर्नशिप के अभ्यर्थियों से पांच-पांच वसूल कर दूंगा और मेरा हिस्सा मुझे दे देना। डाटा ऑपरेटर ने इसका विरोध किया तो उसने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वीडियो एडिट कर फंसाने और नौकरी नहीं करने देने की धमकी दी। रुपये नहीं देने पर पर गाड़ी से टक्कर मार कर हत्या करने की धमकी दी। झूठे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर विभाग में छवि धूमिल करने की बात कही थी। डाटा ऑपरेटर ने अपनी जान और माल को खतरा बताया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रदीप कुमार वाहन चालक सीएचसी रहरा के खिलाफ धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों वीडियो को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed