{"_id":"6025992f8ebc3ee9243f0232","slug":"fir-against-six-including-husband-in-dowry-harassment-jpnagar-news-mbd379288096","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज में कार और दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से निकल दिया। जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता अपने मायके में रह रही है। ससुराल वालों ने यहां आकर भी दहेज के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी दीपा चौधरी की शादी 13 जून 2020 को संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र में मनिखेड़ा गांव निवासी अजीत के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले दीपा को शारीरिक और मानसिक रूप से तंग करने लगे। दहेज में वैगनआर कार और दो लाख रुपये की मांग करते थे। 24 अक्टूबर 2020 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। फरवरी में ससुराल वाले घर आ धमके और उसके साथ मारपीट की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अजीत, जेठ मनवीर, सास कावेंद्री, ससुर हरीराज, नंद रुचि और महावीर निवासी मनिखेड़ा थाना संभल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।