फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against nine people including husband in two cases of dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against nine people including husband in two cases of dowry harassment
दहेज के दो मामलों में नगर कोतवाली पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला काजीजादा में अंसार काजिम का परिवार रहता है। उनकी बेटी मरयम की शादी मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अली से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने पति मोहम्मद अली, रोजी, कोजी गुड़िया, जफर उर्फी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरा मामला भी नगर कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला कुरेशी में किशनपाल का परिवार रहता है। उसकी बेटी कीर्ति की शादी 18 फरवरी 2020 को मुरादाबाद जनपद मझोला थानाक्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति अपने परिजनों के साथ दहेज में कार, नगदी और एमडी कॉलोनी में प्लॉट की मांग करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति राजकुमार, ससुर दरियाव सिंह, सात ओमवती और ननद दीप्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed