{"_id":"6706e45626ee1f269a043f14","slug":"fir-against-five-people-including-former-bank-manager-and-two-sons-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-127330-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बैंक के पूर्व प्रबंधक, दो बेटों सहित पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बैंक के पूर्व प्रबंधक, दो बेटों सहित पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक, उनके दो बेटे सहित पांच लोग ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट करने, फायर करने व जान से मारने की धमकी देने में फंस गए हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
टोकरा पट्टी गांव निवासी युसूफ खान ने मायापुरी मोहल्ला निवासी भूप सिंह उनके दो बेटों विकास व आकाश और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक भूप सिंह प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की नगलिया मेव शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात थे। भूप सिंह ब्याज का कारोबार करते हैं। युसूफ खान का आरोप है कि बैंक की आड़ में भूप सिंह उनके खाते में पैसे डाल कर ब्याज पर बंटवाते थे। बैंक प्रबंधक ने उनको छह लाख रुपये ब्याज पर दिए और बदले में उनसे प्लाट का एग्रीमेंट कराने को कहा। वह उनकी बातों में आए और धनौरा तहसील चले गए।
बैंक प्रबंधक ने जालसाज कर उनके प्लॉट का बैनामा करा लिया। फर्द में भी नाम दर्ज हो गया है। जिसकी शिकायत करने पर वह रंजिश रखने लगे। एक अक्तूबर की सुबह आठ बजे वह घर से बाहर थे। उनकी पत्नी व बच्चे घर पर थे। इस बीच बैंक प्रबंधक और उनके दो बेटे व दो अज्ञात साथी घर में घुस गए। उनका आरोप है कि भूप सिंह हाथ में तमंचा लिए हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर किया। उनके दोनों बेटों और दो अज्ञात साथियों ने युसूफ खान की पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शाम को आने पर उनको घर में हुई घटना का पता चला। सूचना पाकर पुलिस गांव में गई। घटना की जानकारी ली। उनकी पत्नी को सीएचसी में लाया गया। यहां से मुरादाबाद रेफर कर दी गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल कुमार का कहना है कि उनके किसी प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की उनको जानकारी नहीं है।