फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against DCM driver in accident that killed four doctors

Amroha News: हादसे में चार डॉक्टरों की मौत में डीसीएम के चालक पर एफआईआर

Fri, 05 Dec 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
FIR against DCM driver in accident that killed four doctors
अमरोहा। हाईवे पर बुधवार रात हादसे का कारण बनी दिल्ली नंबर की डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से डीसीएम चलाने और अचानक ब्रेक लगाने का आरोप है। आगे चल रही डीसीएम के रुकते ही डॉक्टरों की कार उसमें घुस गई थी जिससे कार सवार चारों डॉक्टरों की मौत हो गई थी। डीसीएम में फोम के गद्दे भरे थे। पुलिस डीसीएम नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी जाने वाली सर्विस रोड के पास भीषण हादसा हो गया था। करीब नौ बजे फोम के गद्दों से भरी डीसीएम चालक के अचानक ब्रेक लगाने से गजरौला की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की कार इसमें पीछे से घुस गई थी। हालांकि, पहले डीसीएम के हाईवे किनारे खड़ी होने की बात सामने आई थी। टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकला। इसके बाद कार में फंसे चारों छात्रों के शवों को कड़ी मशक्कत से कार को काटकर निकाला गया। डीसीएम का चालक भाग गया था। मृतकों की शिनाख्त सप्त ऋषि दास पुत्र सुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12, रामनगर रोड मौजा सदर, रामनगर अगरतला, जिला वेस्ट त्रिपुरा, आयुष शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी एफ-22, टाइप-2 पुलिसिंग हाउसिंग प्रोजेक्ट, डीपीआरसी, सेक्टर-16बी द्वारका साउथ वेस्ट दिल्ली, अर्णव चक्रवर्ती पुत्र अरुण कुमार चक्रवर्ती निवासी 164 पूर्वापारा कामाराठी बलघेरिया, नार्थ 24 परगना पश्चिमी बंगाल और श्रेयस पंचोली पुत्र बलराम सिंह पंचोली निवासी गांव नगला खूबा थाना खंडली जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान लेने रजबपुर जाने की बात कहकर निकले थे चारों
हादसे के समय आयुष शर्मा कार चला रहे थे और चारों डॉक्टर रजबपुर से कुछ समान लेने जाने की बात कहकर यूनिवर्सिटी से निकले थे। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे और पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप कर रहे थे। हादसे के बाद सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया। श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद चारों डॉक्टरों के परिजन शवों को घर ले गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में हादसे में जान गंवाने वाले आयुष शर्मा के पिता महेश कुमार शर्मा की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चार इंटर्न की मौत विवि परिवार भी सदमे में

अमरोहा। हादसे में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के चार इंटर्न डॉक्टरों की मौत से विश्वविद्यालय परिवार भी सदमे में है। बृहस्पतिवार को विवि में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, फैकल्टी व प्रबंधन के सदस्यों ने चारों दिवंगत डॉक्टरों को श्रद्धांजलि दी।


समूह अध्यक्ष डाॅ. सुधीर गिरी ने कहा कि यह हादसा श्री वेंक्टेश्वरा परिवार के लिए बड़ी अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में विवि परिवार ने एक साथ चार होनहार डॉक्टरों को खो दिया है। उन्होंने परिजनों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि इस घटना ने हम सभी को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। चारों होनहार मृतक डॉक्टर्स के परिवार वालों के साथ उन्होंने संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में कुलपति प्रो. (डाॅ.) कृष्ण कांत दवे, संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के एडवाईजर युवराज सिंह, कुलसचिव डाॅ. पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ. बीएस त्यागी, डाॅ. प्रभु, डाॅ. सची अहलावत, सीएफओ विकास भाटिया, एचआर हेड कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed