{"_id":"658c73f33685e1b3810916f6","slug":"fine-of-rs-2756-crore-imposed-on-70-brick-kilns-operating-after-closure-order-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-11136-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंदी आदेश के बाद संचालित 70 ईंट भट्ठों पर लगा 27.56 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंदी आदेश के बाद संचालित 70 ईंट भट्ठों पर लगा 27.56 करोड़ का जुर्माना
Thu, 28 Dec 2023 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के आदेश का उल्लंघन कर बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी एवं बंदी आदेश के बाद भी संचालित हो रहे 70 ईंट भट्ठा संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एनजीटी की सख्ती के बाद इन भट्ठों के संचालकों पर 27.56 करोड़ रुपये का क्षतिपूर्ति का जुर्माना लगाया गया है। 15 दिनों के भीतर जुर्माना अदा न करने पर राजस्व विभाग द्वारा आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। सभी इसके संबंध में नोटिस भी जारी कर दिये गए हैं।
जिले में 165 ईंट भट्ठों का संचालन किया जाता है। जुलाई 2021 में एनजीटी ने ऐसे ईंट भट्ठों को बंद करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी जिले में कई भट्ठे बिना प्रदूषण विभाग के अनापत्ति पत्र संचालित होते रहे। प्रदूषण विभाग की जांच में 70 ईंट भट्ठे आदेशों का उल्लंघन कर चलते पाए गए।
एनजीटी की सख्ती को देखते हुए प्रदूषण विभाग ने 70 भट्ठा संचालकों कार्रवाई कर दी। विभाग की ओर से इन सभी भट्ठा संचालकों पर 27 करोड़ 56 लाख, 31 हजार दौ सौ पचास रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने सभी संचालकों को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिए हैं। जिसमें दर्शाया गया है कि बंदी आदेश की तारीख से बंदी आदेश के उल्लंघन की अवधि तक 6250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई में कई संचालक ऐसे हैं जिन पर 70 लाख रुपये से अधिक तक का जुर्माना भी लगाया गया है। नोटिस जारी होने के बाद भट्ठा संचालकों में खलबली मच गई है।