फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   final rehersal for 26 jan

गणतंत्र दिवस की परेड के अंतिम रिहर्सल में पुलिस कर्मियों ने दी सलामी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
final rehersal for 26 jan
अमरोहा। गणतंत्र दिवस की परेड का अंतिम रिहर्सल किया गया। पुलिस कर्मियों ने रिहर्सल के दौरान सलामी दी। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक रिहर्सल में मौजूद रहे। साथ ही गुरुकुल महाविद्यालय सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के रिहर्सल को अंतिम रूप दिया गया। 26 जनवरी को पुलिस लाइन में परेड की भव्यता दिखेगी। इस दौरान देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। साथ ही स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को (कल) गणतंत्र दिवस है। इस दिन पुलिस लाइन परिसर में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। परेड को भव्य बनाने के लिए एक सप्ताह से पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं। रंगाई-पुताई के साथ ही परेड ग्राउंड को सजाया गया है। रविवार को पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड में अंतिम रिहर्सल की गई। परेड में थाने पर तैनात दारोगा, पुलिस कर्मियों के साथ ही महिला रिक्रूट, एनसीसी कैडेट भी शामिल रहे। जबकि गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, सरदार हमीदी सहित कई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अंतिम रूप दिया। सुबह साढ़े आठ बजे से एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सदर विजय कुमार राना, हसनपुर सीओ सतीश चंद पांडेय, सीओ गजरौला सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एसपी को रिहर्सल में सलामी दी। सारे जहां से अच्छा... की धुन पर कदम ताल मिलाकर चल रहे पुलिस कर्मियों का दृश्य काफी मनमोहक दिखा। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां देखी तो पुलिस कर्मियों को उसमें सुधार लाने का निर्देश दिए। दोपहर बारह बजे तक चली रिहर्सल में सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार को अंतिम रिहर्सल भी पूरा कर लिया गया है। अब 26 जनवरी को भव्यता के साथ परेड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed