फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Filed a case of dowry harassment and gave triple talaq

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो दे दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Filed a case of dowry harassment and gave triple talaq
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने के बाद पति ने विवाहिता तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के इकौंदा गांव का है। यहां पर रहीस अहमद का परिवार रहता है। उनकी बेटी शबनूर जहां की शादी रहरा थानाक्षेत्र के चचौरा गांव निवासी इमरान अली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस मामले में शबनूर जहां ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसके बाद से पति और जेठ रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 23 मार्च की शाम विवाहिता अपने मायके में थी। आरोप है कि तभी पति और जेठ वहां पहुंचे और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति इमरान और जेठ इसराइल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed