{"_id":"64c6c012b6ff64fcb6048165","slug":"fighting-between-two-parties-in-muharram-procession-case-on-seven-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-2047-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहर्रम के जुलूस में दो पक्षों में मारपीट, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहर्रम के जुलूस में दो पक्षों में मारपीट, सात पर केस
Mon, 31 Jul 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। शनिवार की शाम मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे जुलूस में भगदड़ मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे में मोहर्रम का जुलूस प्रमुख मार्गों से निकाला जा रहा था। इस दौरान युवकों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद जुलूस में भगदड़ मच गई थी। जुलूस में शामिल लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। इस दौरान मारपीट करने युवक मौके से फरार हो गए थे। जुलूस में शामिल किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो का संज्ञान अधिकारियों द्वारा लिए जाने पर पुलिस हरकत में आ गई। घटना में शामिल लोगों की पहचान की गई। पुलिस ने इस मामले में फैसल निवासी मुहल्ला कानूनगोयान की तहरीर पर कस्बे के ही बाबू, समीर, मोनू, शान, अजीम, एहसान व आहद के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि युवकों के बीच स्कूल में विवाद हो गया था। जुलूस में जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो आपस में भिड़ गए थे। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -