{"_id":"67bb6bccccbd9be6870bf7e4","slug":"fighting-and-stone-pelting-between-two-parties-after-a-dispute-six-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-134933-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट और पथराव, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट और पथराव, छह घायल
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इस घटना में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट की यह घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज की है। यहां रफीक व मारूफ के परिवार रहते हैं। शनिवार की रात गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। दोनों पक्षों की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं आमने सामने आ गईं। उस समय तो मामला सुलझ गया, लेकिन घर आकर फिर से उनके परिवार के लोग आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ।
मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में रफीक की तहरीर पर मारूफ, गुलाम गौसे आजम, इसमे आजम, कासिम व अज्ञात के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की। वहीं ताहिर की तहरीर पर नईम, शफीक, मुस्तकीम, फिरोज व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।