{"_id":"670c619f4ea4834cda09f184","slug":"fight-over-taking-free-pakodas-from-shop-frying-pan-overturned-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-127521-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान से फ्री में पकौड़ी लेने को लेकर मारपीट, कढ़ाई पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान से फ्री में पकौड़ी लेने को लेकर मारपीट, कढ़ाई पलटी
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
दशहरा मेले में लगी दुकान से फ्री में पकौड़ी उठाकर खाने से मना करने पर युवकों ने दुकान मालिक से मारपीट की। खौलते तेल की कढ़ाई नीचे गिरा दी। मारपीट में दुकान का कारीगर घायल हो गया। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोहा निवासी शैलू और मकनपुर सुमाली निवासी सतपाल सिंह ने हसनपुर में दशहरा मेले में जलेबी और पकौड़ी की दुकान लगाई थी। दुकान पर तसीया की मढैया निवासी ऋषि कारीगर के रूप में काम पर था। शनिवार रात में कुछ युवकों ने भीड़ के बीच दुकान के थाल में रखी पकौड़ी उठाकर खानी शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। भट्ठी पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई को पलट दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में ऋषि घायल हो गया। दुकान के गल्ले से रुपये निकालने का भी आरोप है। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। हालांकि कुछ लोगों ने बीच में पकड़कर मामले में समझौता कराने का प्रयास किया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।