फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight in the procession, the groom's refusal to marry

डीजे पर डांस के दौरान पंखा गिरने पर बराती-घराती में संघर्ष, दूल्हे का शादी से इनकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fight in the procession, the groom's refusal to marry
गजरौला(अमरोहा)। डीजे पर डांस के दौरान पंखा गिर जाने के विवाद ने संघर्ष का रूप धारण कर लिया। बराती-घराती आपस में भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे, बेल्टें और कुर्सियां चलीं। दूल्हे समेत दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग घायल हो गए। गुस्साए दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। घायलावस्था में थाने पहुंचे दूल्हे पक्ष ने लड़की पक्ष पर सोने के कुंडल और नकदी लूटने के आरोप लगाए। वहीं लड़की पक्ष ने दहेज में एक लाख नकद और बुलेट की मांग को लेकर शादी से इनकार कर देने के बाद ही यह घटना होने की बात कही। थाने में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। रात साढ़े नौ बजे तक पुलिस ने दूल्हे पक्ष की ओर से तहरीर मिलने की बात कही। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी जारी थे।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मोहल्ला बसंत विहार में रहने वाले एक शख्स की पुत्री की बरात मझोला (मुरादाबाद) से आई थी। बताते हैं कि बरात के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। दूल्हे के मुताबिक अचानक ही भीड़भाड़ में वहां रखा पंखा नीचे गिर गया। आरोप है कि दुल्हन के एक रिश्तेदार ने उनके रिश्तेदार को थप्पड़ मार दिया। इस पर विवाद हो गया और देखते ही मारपीट शुरू हो गई। पंडाल में रखी प्लेटें, कुर्सियों से एक दूसरे पर प्रहार किया गया। लात-घूंसे और बेल्टें भी चलीं। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान दूल्हे के साथ ही उसके रिश्तेदार भी घायल हो गए। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और अपने रिश्तेदारों के संग थाने जा पहुंचा। दुल्हन पक्ष भी आ गया। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

दूल्हे की बहन पूजा और बहनोई ने भी अपनी चोटें दिखाईं। पूजा ने अपने सोने के कुंडल लूटने का आरोप लगाया। वहीं दूल्हे के पिता केवल सिंह, भाई कमल के साथ ही जीजा दीपक, भतीजे पवन आदि ने भी अपने शरीर पर खुली चोटें दिखाईं। थाने में भी जमकर हंगामा हुआ। वहीं दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर अचानक से एक लाख रुपये और बुलेट की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर शादी से इनकार करने की धमकी देने और इसी को लेकर विवाद होने की बात कही। दुल्हन की मां की भी दूल्हे से जमकर नोकझोंक हुई। घायलों ने सीएचसी में मेडिकल भी कराया। रात साढ़े नौ बजे एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि दूल्हे पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देने की बात कही है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed