फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight in protest against blowing horn from car and hitting scooty

Amroha News: कार से हूटर बजाने और स्कूटी को टक्कर मारने के विरोध में मारपीट

Thu, 24 Apr 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fight in protest against blowing horn from car and hitting scooty
गजरौला (अमरोहा)। कार से हूटर बजाने और स्कूटी में टक्कर मारने का विरोध करने पर कहासुनी के बाद सैनी और प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। दंपती को गिराकर पीटा गया। मारपीट में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, दंपती के साथ मारपीट करने के आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

यह घटना नगर से सटे एक गांव की है। बुधवार सुबह सैनी समाज का एक रिश्तेदार कार से जा रहा था। गांव में प्रजापति समाज का एक शख्स इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान करता है। उसकी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि कार सवार तेज आवाज में हूटर बजाता आया और दुकानदार से जल्द स्कूटी हटाने को कहा। गाली-गलौज भी की। स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर कार सवार ने स्कूटी सवार से मारपीट कर दी। बचाने आई उसकी पत्नी भी लात-घूंसे से पीटा। आरोप है कि महिला के कपड़े फाड़ दिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर दोनों समाज के लोग भी इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे भी चले। इसमें एक पक्ष से सुरेश प्रजापति, पवन व पुष्पेंद्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया, जहां से तीनों रेफर कर दिए गए। पुलिस ने एक पक्ष के सुरेश चंद्र, कावेंद्र, प्रदीप, पुष्पेंद्र और दूसरे पक्ष के पवन, दौलत, धर्मवीर, प्रकाश और पवन के दो साले निवासी धनौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed