{"_id":"6a0e1d43a670f1be8b0af91a","slug":"fight-in-joya-over-drain-construction-dispute-fir-against-eight-people-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164092-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जोया में नाला निर्माण विवाद में मारपीट, आठ लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जोया में नाला निर्माण विवाद में मारपीट, आठ लोगों पर प्राथमिकी
Thu, 21 May 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 21 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। कस्बा जोया में नाला निर्माण को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट की यह घटना मंगलवार को मोहल्ला चौकीदारान में हुई है। मोहल्ले में जमशेद अली सपा के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसे लेकर जमशेद अली के बेटे नईम अहमद और मोहल्ले के ही नजार पहलवान के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान नईम अहमद के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने घायल को तत्काल जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में जमशेद अली की तहरीर पर नजार, शारिक, अहरार व रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं नजारुल की ओर से नईम, फहीम, अदनान व जुनैद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।