फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight between police personnel and kiln workers, a soldier's uniform torn

पुलिस कर्मियों और भट्ठा मजदूरों में मारपीट, एक सिपाही की वर्दी फटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fight between police personnel and kiln workers, a soldier's uniform torn
पिकअप वाहन सवार भट्ठा मजदूरों और पीआरबी कर्मियों के बीच वाहन को साइड देने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के बीच पीआरबी कर्मी घायल हो गया और उसकी वर्दी भी फट गई। जमकर हंगामा हुआ। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात 11 बजे थाना क्षेत्र की पीआरबी की गाड़ी क्षेत्र के गांव सिरसा कला जा रही थी। इसी बीच हरियाणा में काम करके भट्ठे से लौट रहे मजदूरों की पिकअप गाड़ी फूलपुर लिंक मार्ग पर होते हुए पौरारा जा रही थी। पीआरबी चालक ने कई बार हॉर्न बजाकर पिकअप से साइड मांगी। साइड न मिलने पर पीआरबी कर्मियों ने पौरारा पहुंचकर पुलिस के वाहन के चालक ने पिकअप वाहन के ड्राइवर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिकअप सवार मजदूरों ने चालक को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच पीआरबी कर्मियों और ग्रामीणों में मजदूरों के बीच शुरू हो गई। जमकर हंगामा हुआ। पीआरबी कर्मी की वर्दी भी फट गई एवं वह घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन मजदूर वहां से फरार हो गए। मजदूरों के वाहन को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने पुलिस कर्मियों पर महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पीआरबी कर्मियों से साइड लेने के लेकर मजदूरों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। कोई पुलिस कर्मी चोटिल नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed