फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fifteen more lumpy apprehensive cows found

पंद्रह और मिले लंपी आशंकित गोवंश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

सोमवार को पंद्रह और पशुओं में लंपी के लक्षण मिले हैं।जिले में सोमवार को पांच हजार गोवंशों को वैक्शीन लगाई गई है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम का कहना है कि इलाज से 95 फीसदी पशु लंपी की बीमारी से ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
Fifteen more lumpy apprehensive cows found

विस्तार

जिले में लंपी का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को पंद्रह और पशुओं में लंपी के लक्षण मिले हैं। इसके साथ ही पशुओं की संख्या बढ़कर 391 पहुंच गई है। जबकि सवा लाख के करीब पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं अब तक जिले में लंपी से तीन गोवंशों की मौत हो चुकी है। जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी रिकवरी है।
विज्ञापन

देश के करीब 15 राज्यों व 251 जिलों में फैला लंपी वायरस गोवंशों को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रहा है। लंपी पीड़ित गोवंशों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर जिले में वैक्शीन लगाने की गति भी तेज कर दी गई है। प्रतिदिन पांच से छह हजार गोवंशों को वैक्शीन दी जा रही है। जिले में सोमवार को पांच हजार गोवंशों को वैक्शीन लगाई गई है। जिसके बाद सोमवार शाम तक कुल 1 लाख 21 हजार गोवंशों को वैक्शीन दी जा चुकी है। जबकि, 19 हजार वैक्शीन अभी पशुधन विभाग के पास मौजूद है। लंपी की बीमारी पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 टीमें गठित की गई है। जो गांव गांव गोवंशों पर नजर रखें हुए है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम का कहना है कि इलाज से 95 फीसदी पशु लंपी की बीमारी से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई पशु लंपी आशंकित मिलता है तो इसकी जानकारी नजदीकी पशु चिकित्साधिकारी को दें या हमारे टोल फ्री नंबर 05922253430 पर काल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed