फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fierce fight broke out after an altercation outside mosque In Amroha

यूपी में बवाल: मस्जिद के बाहर कहासुनी के बाद पथराव, भगदड़ जैसे बने हालात...लोग घरों हो गए बंद; पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 05 Mar 2025 05:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 05:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तरावीह की नमाज के दौरान मोबाइल चलाने को लेकर एक ही मुस्लिम वर्ग की अलग अलग बिरादरी के लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद पथराव हो गया। 

विज्ञापन
fierce fight broke out after an altercation outside mosque In Amroha
दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरावीह की नमाज के दौरान मोबाइल चलाने से मना करने को लेकर मुस्लिम वर्ग की अलग-अलग बिरादरी के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से पथराव किया।

विज्ञापन


घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक दूसरे पर पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला झंडा शहीद में हुई। मंगलवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला चाहगौरी निवासी फरीद हसन का बेटा अनस हसन पड़ोस में रहने वाले काशिफ रऊफ, शमून, फैज सिद्दीकी के साथ मस्जिद झंडा शहीद में तरावीह की नमाज पढ़ने गया था।

नमाज पढ़ते समय कुछ लोग नमाजियों के पीछे मोबाइल चला रहे थे। नमाजियों ने मोबाइल चलाने का विरोध किया तो गाली गलौज करने लगे। लिहाजा कहासुनी हो गई। नमाज खत्म होने के बाद जैसे ही अनस हसन, काशिफ रऊफ, फैज सिद्दीकी और शमून मस्जिद से बाहर निकले तभी, खुर्शीद, सालिम, आमिर, अरबाज, अबान ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया।

एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। पथराव में अनस हसन, काशिफ रऊफ गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने पथराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्ष अलग-अलग बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए माहौल और ज्यादा गरमा गया। झगड़ा होने की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बवाल कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की।

बावजूद इसके दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पथराव करते रहे। घटना से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। दहशत में लोग घरों में बंद हो गए। बिगड़ते माहौल को संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बवालियों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने बिना देर किए खुर्शीद, सालिम, अबान, काशिफ, अनस को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में घायल अनस हसन के पिता फरीद हसन की तहरीर पर खुर्शीद, सालिम, आमिर, अरबाज, अबान और उनके 20-25 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक पक्ष पठान और दूरी मुस्लिम कुम्हार बिरादरी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed