{"_id":"6ae3b652f86e74f78c015d1f","slug":"field-officer-of-a-microfinance-company-dies-after-being-hit-by-a-dcm-truck-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-176685-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीसीएम की टक्कर से माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीसीएम की टक्कर से माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की मौत
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। रहरा-हसनपुर मार्ग पर मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुभाष कुमार (30) की मौत हो गई। वह संभल के रहने वाले थे। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के मदरपुरी गांव निवासी सुभाष कुमार हसनपुर क्षेत्र की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर थे। बुधवार देर शाम वह बाइक से रहरा की ओर से हसनपुर लौट रहे थे। मंगरौला में टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सुभाष अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।