{"_id":"610ede9d8ebc3e7c3b30dd89","slug":"fianc-raped-girl-after-kidnapping-fir-jpnagar-news-mbd3985167128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद मंगेतर ने युवती से किया दुष्कर्म, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद मंगेतर ने युवती से किया दुष्कर्म, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ढाई महीने पहले बैंक में रुपये जमा करने निकली युवती का उसके मंगेतर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। संभल के एक धार्मिक स्थल में जबरन शादी की। कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर मंगेतर ने दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी तीन दिन पहले पीड़िता को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगेतर सहित परिवार के छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी 24 मई को जोया स्थित एक बैंक में रुपये जमा करने गई थी। आरोप है कि जैसे ही युवती टेंपो से उतरी, तभी संभल के आलम सराय निवासी मंगेतर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। संभल ले जाकर एक धार्मिक स्थल में जबरन शादी की। कमरे में बंधकर बनाकर मंगेतर ने दुष्कर्म किया। कई दिन उसे घर में बंधक बनाकर रखा। चार अगस्त की सुबह आरोपी मारपीट कर पीड़िता को गांव के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। आरोप है कि पीड़िता के परिजनों ने उसे तलाश किया, तो मंगेतर के भाई ने युवती को अपने घर सकुशल बताकर गुमराह कर दिया। आरोपी के साथ रिश्ता तय होने के कारण परिजनों ने पीड़िता के अपहरण को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता परिजनों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंची और घटनाक्रम बताया। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मंगेतर सहित छह लोगों पर अपहरण और दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।