{"_id":"654d466b4c3133ffde06e4a5","slug":"fever-outbreak-continues-four-more-dengue-patients-found-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-8495-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुखार का प्रकोप जारी, डेंगू के चार और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुखार का प्रकोप जारी, डेंगू के चार और मरीज मिले
विज्ञापन
अमरोहा। बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। इसके रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग गांवों में कैंपों का आयोजन भी कर रहा है। बृहस्पतिवार को जोया के सरकड़ी अजीज में लगे कैंप में बुखार के 38 मरीजों का उपचार किया गया। जिला अस्पताल में डेंगू के चार पॉजीटिव मरीज पाए गए।
जिला अस्पताल में भी रोजाना बड़ी तादाद में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा बुखार प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग लगातार कैंप का आयोजन कर रहा है। बृहस्पतिवार को जोया के सरकड़ी अजीज में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में कुल 51 मरीज देखे गए। जिसमें 38 बुखार के मरीज सामने आए। वहीं 12 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें कोई पॉजीटिव नहीं पाया गया। वहीं जिला अस्पताल में हुई जांच में डेंगू के चार पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। जबकि जिला अस्पताल की ओपीडी 956 रही।
-- -- -