फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Female village head of Jaitauli died of fever, police stopped the last rites.

Amroha: जयतौली की महिला ग्राम प्रधान की बुखार से मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
सार

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव जयतौली की महिला ग्राम प्रधान की बुखार से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसका अंतिम संस्कार रुकवाया। सीओ ने बताया कि महिला ने मुस्लिम युवक से शादी की थी। घटना पर कुछ लोगों ने संदेह जताया था। 

विज्ञापन
Amroha: Female village head of Jaitauli died of fever, police stopped the last rites.
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव जयतौली की महिला ग्राम प्रधान की बुखार से मौत हो गई। उनकी मुस्लिम युवक से शादी हुई थी। परिजन उनका दफीने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दफीना रुकवा दिया। ग्रामीणों का तर्क था कि प्रधान हिंदू थीं और दूसरे कारणों से भी उनकी मौत हो सकती है।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 40 वर्षीय ग्राम प्रधान रजनी को पिछले सात दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में परिजनों ने पास के ही चिकित्सक से उपचार करवाया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार प्लेटलेट्स कम होती चली गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। मृतका ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। रजनी अनुसूचित जाति से थीं। बताते हैं कि पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत जयतौली की सीट अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षित हो जाने से गांव निवासी नाजिम ने चुनाव लड़ने के लिए बुलंदशहर निवासी रजनी से शादी की थी। जो उस समय चर्चा का विषय रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि रजनी की मौत के बाद उसका शव का दफीना किए जाने की तैयारी चल रही है। मांग की गई थी कि रजनी के शव को उसके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने अन्य कारणों से भी मौत होने की आशंका जताई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि रजनी बुखार से पीड़ित चल रही थी। हालांकि, ग्रामीणों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । धर्म के अनुसार ही अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

तीन डेंगू के नए मरीज मिले

मौसम में पूरी तरह बदल चुका है। सर्दी भी पड़नी शुरू हो गई, लेकिन बुखार के साथ-साथ डेंगू का असर होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित 11 मरीज पहुंचे। जिनका रेपिड टेस्ट कराया गया। जांच में तीन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमएस डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल के वार्डाें में बुखार के 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, डेंगू के चार मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed