{"_id":"5b6df3764f1c1be2588b62d6","slug":"female-student-death-sinking-in-river-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के मंडी धनौरा में नदी में डूबकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के मंडी धनौरा में नदी में डूबकर छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,मंडी धनौरा (अमरोहा)
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद घर में गमजदा बैठे परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की पूजा के लिए नदी किनारे केले के पेड़ से केले का पत्ता तोड़ने गई कक्षा सात की छात्रा की पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से ही कुछ दूर पर मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव जैथल निवासी राजवीर की 14 वर्षीय पुत्री काजल गांव के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार शाम सात वह बृहस्पतिवार पूजा के लिए नदी किनारे केले के पेड़ से पत्ता तोड़ने गई थी। यह नदी गांव के ही बराबर से बहती है और उसके किनारे केले के पेड़ हैं। केले का पत्ता तोड़ते समय अचानक काजल का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई।
आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। अंधेरे की वजह से उसकी तलाश बंद कर दी गई। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश की गई। उसका शव कुछ ही दूरी पर नदी किनारे मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।