फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Female leopard was seen with three cubs, she took one cub with her

Amroha News: तीन शावकों के साथ दिखाई दी मादा तेंदुआ, एक शावक को ले गई साथ

Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Female leopard was seen with three cubs, she took one cub with her
नौगांवा सादात। तहसील क्षेत्र में नर और मादा तेंदुए लगातार भ्रमण कर रहे हैं। एक खेत में रात में तीन शावक व सुबह दो शावक मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की टीम ने दो शावकों को भी खेत में ही छोड़ दिया। उम्मीद है कि रात में किसी समय मादा तेंदुआ दोनों शावकों को अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर माफी का है। सोमवार रात ग्रामीणों ने गांव के गिरवर सिंह के खेत में तेंदुए काे तीन शावकों के साथ देखा था। तेंदुए व शावकों की सूचना उसी समय वन अफसरों को दे दी थी। मंगलवार दोपहर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खेत में झाड़ियों के बीच तेंदुए के दो शावक मिले। शावकों के मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन दरोगा केपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने रात में तीन शावक होने की जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि रात में किसी समय मादा तेंदुआ एक शावक को अपने साथ ले गई होगी। दोनों शावकों को भी खेत में ही छोड़ दिया गया है। सुबह तक मादा तेंदुआ अगर उन्हें नहीं ले जाती है तो दोनों शावकों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने खेतों और घरों से देर शाम बाहर निकलने पर महिलाओं और बच्चों को मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed