फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FCI employee's wife's car was stopped and she was beaten up, arrested and handed over to police

Amroha News: एफसीआई कर्मी की पत्नी की गाड़ी रोककर मारपीट, पकड़ कर पुलिस को सौंपे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
FCI employee's wife's car was stopped and she was beaten up, arrested and handed over to police
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

एफसीआई कर्मी की पत्नी, भाई और साले के साथ दो लोगों ने कार रोककर मारपीट की। कार सवारों ने दोनों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

भरतिया ग्राम मोहल्ला निवासी अनुराधा का कहना है कि उनके पति एफसीआई में कर्मचारी हैं। उनके पति को गोदाम में काम करते समय चोट लग गई थी। इसकी सूचना पाकर वह मंगलवार को अपने देवर राहुल और भाई गोविंद के साथ पति को लेने गजरौला आ रही थीं। वह औद्योगिक चौकी क्षेत्र में एक होटल के पास आए थे। इस बीच दो लोग मिल गए। उन्होंने उनकी गाड़ी रोक ली। लाठी डंडे से उनके व देवर और भाई के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी सवारों के शोर मचाने पर आए लोग जिनकी मदद से पकड़ कर उनको थाने लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अनुराधा की तहरीर पर आरोपी फूल और प्रीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed