फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fazil murder case: Police investigating suspicious phone numbers

Fazil murder: अब्बास के आत्महत्या से उलझ गया मामला, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल...अन्य पर गहराया हत्या का शक

Tue, 05 Dec 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 01:21 AM IST
सार

मोहम्मद फाजिल हत्या के नामजद आरोपी अब्बास के आत्महत्या करने के बाद मामला पूरी तरह उलझ गया है। अब पुलिस दोनों से जुड़े संदिग्ध नंबरों पर काम कर रही है। फाजिल की हत्या में अब किसी अन्य का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Fazil murder case: Police investigating suspicious phone numbers
अमरोहा में फाजिल हत्याकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहम्मद फाजिल हत्याकांड के नामजद आरोपी मुस्लिम अब्बास के द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। जिसमें मिले कई संदिग्ध नंबरों पर पुलिस काम कर रही है। फाजिल हत्याकांड में किसी अन्य के भी शामिल होने की आशंका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


27 नवंबर की रात नौगांवा सादात नगर पंचायत कर्मचारी मोहम्मद निहाल के बेटे मोहम्मद फाजिल की उसके दोस्त मुस्लिम अब्बास ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्लिम अब्बास ने खुद और फाजिल पर हमला होने की बात कही थी। उसके शरीर पर वार के निशान थे।
विज्ञापन


जिसके बाद वह मेरठ अस्पताल में भर्ती हो गया था। अगले दिन फाजिल का शव बसतापुर कलां नगर रोड स्थित गोशाला के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसके सीने और सिर में गोली लगी थी। मृतक के पिता ने रुपये के लेनदेन के विवाद में फाजिल की हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी मुस्लिम अब्बास को उसके बहनोई अफजल व परिजन मेरठ से अमरोहा लेकर आए। शाम के समय मुस्लिम अब्बास को दस्त-उल्टी की दिक्कत हुई तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। यहां उसने आधी रात के बाद निजी वार्ड में के शौचालय में जाकर रोशनदान के सहारे अपने मफलर के फंदे पर लटक कर जान दे दी।


मुस्लिम अब्बास की मौत के बाद फाजिल की हत्या पुलिस के लिए पहेली बन गई है। माना जा रहा है कि अब्बास की मौत से हत्या का राज ही दबकर रह गया है। हालांकि, पुलिस अभी जांच कर रही है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि फोन कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। बारीकी से उनकी जांच की जा रही है। ये भी हो सकता है मोहम्मद फाजिल की हत्या में ओर भी आरोपी शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed