फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father's bier lay in the courtyard... his daughter took her exams... and scored 76 percent.

Amroha News: आंगन में थी पापा की अर्थी...बिटिया ने दी परीक्षा...76 फीसदी अंक लाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father's bier lay in the courtyard... his daughter took her exams... and scored 76 percent.
गजरौला। घर के आंगन में पिता की अर्थी थी। परिवार में कोहराम मचा था। अपने पापा को खोकर प्रियांशी तो टूट गई थी। लेकिन फिर भी उसने हिम्मत दिखाई। रोते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंची और रसायन विज्ञान का पेपर दिया। अब जब रिजल्ट आया तो प्रियांशी ने इंडरमीडिएट में 76 फीसदी अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी का कहना है कि उसे अपने पापा का एक एक ख्वाब पूरा करना है। इसके लिए वह पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करेगी।
विज्ञापन




यश पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा जवाहर नगर मोहल्ला निवासी प्रियांशी अग्रवाल ने इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करके कॉलेज में एक स्थान बनाया है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पढ़ने में बहुत होशियार है। लेकिन परीक्षा के दौरान उसके सामने कभी न भूलने वाला हादसा हुआ। उसके पिता मुनीष अग्रवाल आनंदा डेयरी में काम करते थे। 24 फरवरी की दोपहर को ड्यूटी पर जाते समय भानपुर रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आ गए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार में कोहराम मच गया। अगले दिन 25 फरवरी को प्रियांशी अग्रवाल का रसायन विज्ञान का पेपर था। वह हादसे में पिता की मौत पर पूरी तरह टूट गई थी। मगर उसने हिम्मत नहीं हारी। अपने पापा का पढ़ लिखकर अफसर बनने का सपना पूरा करने के लिए वह पेपर देने गई। प्रधानाचार्य नीरज कुमार, प्रबंधक लकी चौधरी और मां सारिका अग्रवाल ने भी उसका हौसला बढ़ाया। उसने रसायन विज्ञान का पेपर दिया। 27 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी। अब जब रिजल्ट आया तो उसने 76 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed