फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father was murdered with the help of friend in property dispute

संपत्ति विवाद में दोस्त के सहयोग से पिता की थी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Father was murdered with the help of friend in property dispute
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर पुलिस ने संभल के दुकानदार हत्याकांड में आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने अपने पिता की हत्या अपने दोस्त के सहयोग से किया था। पिता ने पुत्र को मकान बेचने से मना किया था। इस पर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के ढेंकला गांव के जंगल में नौ मार्च की रात अधेड़ की हत्या कर फेंकी लाश मिली थी। शव का शिनाख्त याद राम शर्मा के रुप में हुई थी। पता चला कि मृतक यादराम रजपुरा थाना क्षेत्र के चाऊपुरा गांव का निवासी था। मरने वाले के गर्दन पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुत्र सौरभ शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि शक के आधार पर जब पुलिस सख्ती से पेश आई, तो मृतक के छोटे पुत्र सौरभ ने पिता की हत्या का राज खोल दिया। बेटे ने बताया कि उसने संपत्ति की लालच में आकर इस घटना को अंजाम अपने मित्र के सहयोग से दिया। बोला वह मकान बेचना चाहता था, जबकि पिता मकान बेचने के पक्ष में नहीं थे। इस पर उसने मित्र के सहयोग से पिता की हत्या कर दी। आरोपी पुत्र ने बताया कि उसके पास कोई नौकरी नहीं थी, बहनों की शादी में काफी रुपया खर्च हुआ, इस दौरान उसके ऊपर कर्ज हो गया था।
विज्ञापन

पिता ने जमीन ठेके पर दे रखी थी, जिसका पैसा वह खुद रखते थे। मेरी पत्नी मुझसे खर्चा मांगती थी, लेकिन उसके पास रुपया नहीं होता था, इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। पिता से उसने शहर में मौजूद मकान बेचने का अनुरोध किया। हालांकि उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्हें पिता को रास्ते से हटाने की ठान ली। इस दौरान गांव निवासी अपने दोस्त इसराइल के सहयोग से उसने साजिश रची। रहरा में एक बैंक से तीन लाख का लोन लेने के सिलसिले में फील्ड अफसर से वार्ता करने के बहाने उसने पिता को सात मार्च को लेकर रहरा गया। वहां फील्ड अफसर के हसनपुर चले जाने की झूठी बात कहकर वापस लौटने लगा। तय प्लान के मुताबिक उसने आगे रास्ते में चेकिंग की बात कहकर बाइक को ढेंकला के जंगल में मोड़ दिया। सौरभ पीछे बैठा था। उसने पहले पिता का गला गमछे से घोंट दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गर्दन पर कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद की। सौरभ ने अपने आरोपी मित्र इसराइल को हत्या के बाद मकान बिकने पर एक लाख रुपये देने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर के जंगल में हुई दुकानदार की हत्या की घटना का खुलासा कर दिया गया है। उसके बेटे सौरभ ने ही मकान बेचने को लेकर दोस्त इसराइल के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। सतीशचंद पांडेय, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed