फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   father throw her child in hole

तांत्रिक के झांसे में बेटे बचाने को बच्ची को जमीन में गाड़ा 

Tue, 06 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 06 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
father throw her child in hole
manhole - फोटो : अमर उजाला
एक ओर बेटियों को बचाने के अभियान चलाए जा रहे हैं दूसरी ओर एक निष्ठुर पिता पर लड़कों को बचाने के लिए तांत्रिक के चक्कर में दो माह की बेटी को जिंदा जमीन में गाड़ने का आरोप लगा है। पड़ोसियों ने भनक लगने के बाद जमीन खोदकर मृत बच्ची का शव निकाला। पत्नी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी खालिद उर्फ सुकवा पुत्र शाकिर अली की पत्नी हुस्न जहां को करीब दस साल पहले एक बेटा पैदा हुआ था। वह सही-सलामत है। इसके बाद तीन-चार लड़के पैदा हुए लेकिन कोई जीवित नहीं बचा। खालिद  इस वजह से परेशान था। दस माह पहले एक बच्ची पैदा हुई। वह बीमार चल रही थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक खालिद ने एक तांत्रिक से संपर्क किया जिसने सलाह दी कि दो माह के जिंदा बच्चे को जमीन में दबाने से यह समस्या खत्म हो सकती है। इसके बाद उसने रविवार शाम को बच्ची को मिट्टी की हांडी में रखकर बंद कर दिया और पत्नी के साथ गांव के ही  गयासुद्दीन के बाग में गढ्ढा खोदकर दबा दिया। सोमवार की सुबह को आसपास के लोगों ने हुस्न जहां से बच्ची के बारे में पूछा तो उसने राज उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदा बच्ची को गढ्ढे में दबाने की बात पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। दोपहर करीब बारह बजे ग्रामीण जबरन खालिद को बाग के खेत में ले गए और बच्ची के शव को बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने बताया कि ढक्का में बच्ची को जमीन में दबाने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed