फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father-son and son-in-law trapped in deadly attack on truck driver

ट्रक चालक पर जानलेवा हमले में फंसे पिता-पुत्र और दामाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

पुरानी रंजिश में ट्रक चालक पर गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से हमला करने में पिता-पुत्र और दामाद फंस गए हैं।पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी रघुवीर सिंह ट्रक चालक है।

विज्ञापन
Father-son and son-in-law trapped in deadly attack on truck driver

विस्तार

पुरानी रंजिश में ट्रक चालक पर गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से हमला करने में पिता-पुत्र और दामाद फंस गए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी रघुवीर सिंह ट्रक चालक है। 18 जुलाई की रात वह ट्रक लेकर अलीगढ़ से आ रहा था। गजरौला चौपला पर आकर ट्रक को खड़ा कर दिया। इसके बाद घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पिता-पुत्र सहित तीन लोग आए। रघुवीर सिंह के आरोप के मुताबिक तीनों लोग उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। आते ही तीनों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों में शामिल दिनेश ने उस पर सरिये से वार कर दिया। उसके पिता और रिश्तेदार ने लाठी डंडों से मारा पीटा। जिससे उसे गंभीर चोट आईं और वह बेहोश हो गया। वह थाने गया, पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी दिनेश उसके पिता कल्लू सिंह और दिनेश के बड़े बहनोई के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed